सक्ती

शराब के लिए पैसे नही देने पर ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या…. दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना मालखरौदा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला अपराध क्र. 255/2025 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने मात्र तीन दिनों में जांच कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दलालपाली निवासी छोटूराम यादव पिता चीनीलाल यादव 45 वर्ष की हत्या उसके ही गाँव के दो युवकों द्वारा की गई थी। आरोपी धरमू अजगल्ले पिता ठाकुर राम अजगल्ले 34 वर्ष और विनोद अजगल्ले पिता पालू राम अजगल्ले 37 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम दलालपाली, मृतक के परिचित थे।दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास छोटूराम का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की और साइबर टीम की मदद ली। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वे मृतक से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, लेकिन पैसे नहीं देने पर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. नाजिर हुसैन, संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फगूराम, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, कृष्णा तिवारी, आरक्षक सेतराम पटेल एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...