छत्तीसगढ़

बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…2 शातिर चोर सहित खरीदारों से 7 बाइक बरामद

भुवनेश्वर बंजारे



बिलासपुर – जिले के साथ दीगर जिले में घूम घूम कर बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को तारबाहर और एसीसीयू की सयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 7 चोरी की बाइक बरामद की गई है। तो वही चोरी की बाइक खरीदने वाले चार खरीदारों को भी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर और एसीसीयू पुलिस को सूचना मिली कि पामगढ़ निवासी पवन यादव और संदीप यादव द्वारा मिलकर बिलासपुर एवं आसपास के जिलों में लगातार मोटर साइकिल चोरी कर रहे है। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बिलासपुर कोरबा मुंगेली और भाटापारा शहर से कुल 7 मोटर साइकिल चोरी किया है। जिसमे से चार बाइक को
पामगढ़ निवासी संतोष कुमार चौहान,साधूराम पटेल ,कृष्णा सूर्यवंशी ,शिव शंकर पटेल को बेच दिया है। वही तीन अन्य मोटर साइकिल को छिपाकर रखा है। जिसके बाद तारबाहर और एसीसीयू पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद कर ली है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सउनि शोभनाथ यादव प्र.आर सूरज तिवारी, किशोर वाणी, बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप, आर. सत्य पाटले, सुरेंद्र
पोर्ते से वीरेंद्र गंधर्व, बोधूराम कुम्हार, निखिल राव जाधव, प्रशांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,