बिलासपुर

स्कूटी सवार युवती पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला…2 अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने मचाया आतंक, बिलासपुर- रायपुर हाइवे पर दिन दहाड़े हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी से लगे चकरभाठा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूटी से नांदघाट जा रही युवती को दो अज्ञात बाइक सवारों ने ओरो होटल, हिर्री माइन्स के पास रोकने की कोशिश की। युवती के नहीं रुकने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली कपिल नगर निवासी अनामीका तिवारी, जो पेट्रोल पंप में नोजल ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, गुरुवार दोपहर लगभग 12.30 बजे अपनी स्कूटी से नांदघाट (बेमेतरा) की ओर निकली थीं। दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह ओरो होटल, हिर्री माइन्स के पास पहुँचीं, तभी बिलासपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों ने पास आकर अभद्र गालियां देते हुए उन्हें रुकने को कहा। अनामीका के स्कूटी की रफ्तार बढ़ाने पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने हाथ में रखी नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके दाहिने पैर की जांघ, बाएं हाथ की बाजू और सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं तथा खून बहने लगा। घायल युवती के चिल्लाने पर आरोपी पेण्ड्रीडीह चौक की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी अनामीका ने तुरंत अपनी मां को फोन कर दी। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ थाना चकरभाठा पहुँचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS व 3(5)-BNS के तहत मामला कायम कर लिया है। पुलिस टीम आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...