बिलासपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… पंप हाउस में मिली लाश,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगरा आरटीओ ऑफिस के सामने खेत मे बने मोटर पंप हाउस में युवक की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है, खाना खाने घर नही आने पर परिजनों ने मौके पर पहुँचकर देखा तो उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार राम परमेश्वर राजपूत पिता रामकुमार राजपूत उम्र 30 वर्ष जो ग्रेजुएट था, कृषि कार्य करता था जो अपने खेत में बने पंप हाउस में रहता था, शुक्रवार को जब युवक घर खाना खाने नही पहुँचा तो परिजनों ने फोन किया लेकिन कोई जवाब नही मिलने पर खेत पहुँचकर देखा तो युवक पंखे के हुंक में नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर झूल रहा था, परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया, इधर युवक ने आत्महत्या का कदम क्यो उठाया यह स्पष्ट नही हो पाया है, फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...