बिलासपुर

घर से बिना बताए युवक लापता..परिजन और पुलिस जुटे तलाश में, लोगों से की गई मदद की अपील,

उदय सिंह

बिलासपुर -सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर, मोपका फेस-02 निवासी प्रवण राय पिता झूलन राय, उम्र 34 वर्ष, दिनांक 09 नवंबर 2025 को घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में गुम इंसान क्रमांक 305/25 कायम कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार प्रवण राय के अचानक घर से चले जाने से परिवार गहरी चिंता में है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी प्रवण राय के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत थाना सरकंडा या परिजनों को सूचित करें। जानकारी देने के लिए उनकी माता रीना राय के मोबाइल नंबर 7974931958 एवं 7225065533 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं चौकी प्रभारी का मोबाइल नंबर 9179166621 भी जारी किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी छोटी से छोटी जानकारी से युवक की तलाश में मदद मिल सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...