क्राइमरायगढ़रेलवे

चोरी के शक्कर से जिंदगी में मिठास घोलने की कोशिश करने वाले चोर पकड़ाये

आलोक

जिंदगी में कुछ अच्छा हो तो फिर मिठास तो घुल ही जाती है, लेकिन चोरी के शक्कर से जिंदगी में मिठास घोलने की कोशिश में आखिरकार स्वाद बेस्वाद हो गया। रायगढ़ में चोरों का एक ऐसा संगठित गिरोह पकड़ा गया जो मालगाड़ी से शक्कर की बोरियां गिरा कर उसे बाजार में सस्ते दामों में बेचा करता था। रायगढ़ आरपीएफ को रविवार को यह सूचना मिली की झाराडीह रेलवे यार्ड में तीन व्यक्ति मालगाड़ी से शक्कर गिरा कर उन्हें ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें धर दबोचा । उनके उनके पास से 10 बोरी शक्कर बरामद हुआ। इस मामले में आरपीएफ ने लोकेंद्र भारद्वाज, गुलाब सिंह सोनवानी और नरेंद्र कुमार मनहर को धर दबोचा हसि यह सभी डूमर भाठा मदनपुर, खरसिया के रहने वाले हैं। जिन्होंने सोचा था कि चोरी की चोरी के शक्कर को बाजार में बेचकर मोटी रकम कमाई जाएगी। लेकिन बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। इसलिए तीनों, चोरी के प्रयास में जेल पहुंच गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...