रतनपुर

रतनपुर:- नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का मामला..पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – ज़िले के रतनपुर थाना पुलिस ने शादी का झाँसा देकर एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08/11/2025 को पीड़िता ने थाना रतनपुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ावपारा कोटा निवासी आशिफ खान पिता फरीद खान, उम्र 21 वर्ष पीड़िता का लगभग दो वर्ष से स्कूल जाते समय पीछा करता था। उसने पीड़िता को शादी का झाँसा देकर अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। नाबालिग जानते हुए भी आरोपी ने पीड़िता से कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आशिफ खान अपने घर से फरार हो गया था। यह मामला नाबालिग बालिका से संबंधित और गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण, रतनपुर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, और म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,