बिलासपुर

पढ़ी लिखी महिला पर पति बना रहा था मजदूरी करने का दबाव….पत्नी आत्महत्या करने लगा रही थी फांसी, डायल 112 ने बचाया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। खमतराई निवासी देवलाल साहू रोजी-मजदूरी करता है। उसकी पत्नी डीसीए की कोर्स पढ़ाई की है। वह कम्प्यूटर में ऑफिस वर्क करना चाहती है। जबकि, उसका पति देवलाल साहू उसे मजदूरी करने के लिए दबाव डाल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पत्नी की नौकरी करने की बात को लेकर देवलाल का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी नाराज हो गई और कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए रोने लगी। पहले देवलाल ने उसकी बातों को नजर अंदाज कर दिया और घर से बाहर निकल गया।

कुछ देर बाद वापस आया, तब दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तब वह परेशान हो गया। घबराए देवलाल ने तत्काल पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक राकेश काछी और ऋषभ शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया, तब अंदर से महिला के रोने की आवाज आई। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझाइश दी, तब उसने दरवाजा खोला। पुलिस ने दोनों पति पत्नी को महिला थाने लेकर गई जहाँ दोनों को समझाईश दी गई और वापस घर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...