कोटा

कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या…फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगी खुर्द में रविवार सुबह हुई हिंसक मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन पांडे 52 वर्ष निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भाडम, से अपने साथी शरद कौशिक के साथ सुबह करीब 9 बजे अपने गांव करगी खुर्द पहुंचे थे।

इसी दौरान गांव के ही निवासी आरोपी राजाराम साहू 21 वर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहन पांडे पर लाठी-डंडा, फरसा और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में मोहन पांडे को फरसे से गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे शरद कौशिक भी हमले में घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जमीन संबंधी विवाद के चलते यह घटना हुई हो सकती है, हालांकि विवाद का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,