बिलासपुर

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की हुई मौत, एक्सिडेंटल जोन बनता जा रहा काठाकोनी, पेंडारी क्षेत्र…..आवश्यक पहल की जरूरत

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शहर से महज चंद किलोमीटर दूर पेंडारी गांव अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है। जहाँ रोजाना ही छोटी बड़ी दुघर्टना घटती रहती है। बुधवार भी इसी तरह एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। जिसमे एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान गंवा दी है। यह पूरा मामला थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम काठाकोनी का है, जहाँ यह दिलदहला देने वाली घटना घटी है। आपको बता दे तखतपुर के ग्राम खपरी निवासी मणि शंकर शर्मा जो कि पेशे से पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के रीडर भी थे। जो बुधवार को छुट्टी मनाने अपने गांव तखतपुर गए हुए थे। वह तखतपुर से बुधवार की तकरीबन शाम 7 से 8 बजे के बीच शहर वापस लौट रहे थे, इसी बीच ग्राम काठाकोनी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने रीडर मणिशंकर शर्मा के मोटरसाइकिल पर बुरी तरह ठोकर मार दी। इस घटना के बाद मणिशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिरे पड़े थे।जिसकी सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची सकरी पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें अपोलो रिफर कर दिया गया और अपोलो में इलाज के दौरान ही पुलिसकर्मी मणिशंकर की मौत हो गई।

पुलिस महकमे में शोक की लहर..

सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के रीडर मणिशंकर शर्मा की मौत की सूचना ने पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को शोकाकुल कर दिया है। बहरहाल मामले में सकरी पुलिस ने घटना को अंजाम देकर फरार वाहन चालक की तलाश जारी कर दी है।

काठाकोनी के डेंजर जोन को लेकर पहल की जरूरत..

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडारी के काठाकोनी मोड़ ने अब तक सैकड़ो जाने ले ली है और रोजाना ही वहाँ सड़क दुर्घटना के दौरान विभत्स मंजर देंखने को मिलता है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और एनजीओ द्वारा सकारात्मक पहल करने की जरूरत समझी जा रही है, ताकि ऐसे सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो..

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...