कोटा

कोटा के अमाली में 22 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई स्थगित,अब 30 जनवरी को हाईस्कूल मैदान में होगी आयोजित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तहसील मुख्यालय कोटा में 22 दिसम्बर 2025 को आयोजित जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। तहसील के गांव अमाली में कोल वाशरी खोलने हेतु लोगों का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को कोटा के शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज परिसर में जन सुनवाई आयोजित की गई थी। इस दिन दो पालियों में कॉलेज की परीक्षा आयोजित होने के कारण ये जन सुनवाई स्थगित कर दी गई। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अब नई तिथि में 30 जनवरी 2026 को जन सुनवाई होगी।

अमाली स्थित हाई स्कूल मैदान में इस दिन सवेरे 11 बजे से जन सुनवाई प्रारंभ होगी। जन सुनवाई के लिए अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी पूर्ववत पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा यहां उच्च टेक्नोलॉजी पर आधारित कोल वाशरी उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। इस सिलसिले में लोगों की राय जानने जन सुनवाई आयोजित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज