रतनपुर

रतनपुर: शराब के नशे में धुत्त स्कार्पियो चालक ने कार को मारी ठोकर…चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर के व्यस्त शनिचरी चौक के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो गई और कोटा रोड की ओर जा रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई, इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा यहीं नहीं थमा।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। इस घटना से दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। स्थानीय नागरिकों की तत्परता से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

इस संबंध में रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी