बिलासपुर

ग्रामीण से कार सवार 3 युवकों ने 5 लाख रुपए की लूट की घटना को दिया अंजाम….लिफ्ट देने के बहाने लिया झांसे में, पचपेड़ी क्षेत्र का निवासी है पीड़ित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण के साथ 5 लाख रुपए के लूट का मामला सामने में आया है। जहा शातिर लुटेरों ने अपनी बातो में उलझाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओखर में रहने वाला पुरूषोत्तम केवट 27 नवंबर को देवरिया उत्तरप्रदेश से पांच लाख रूपये लेकर बिलासपुर आया था। जहां पुराना बस स्टैंड में एक कार में तीन युवक सवार होकर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीण को पहले पचपेडी जाने का रास्ता पूछने के बहाने अपनी बातो में उलझाकर उसे अपने साथ पचपेडी जाने मना लिया।

जिनकी बातो में आकर प्रार्थी उनके साथ चलने तैयार हो गया। फिर युवकों ने प्रार्थी को दर्रीघाट हाईवे से रायपुर मार्ग में ले जाकर एक पैट्रोल पंप के पास उसके साथ मारपीट कर उसके पैसे को लूटकर भाग निकले। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिनके हाथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी लग गई, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार