बिलासपुर

घर के कमरे में बेसुध मिला युवक… पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल,इलाज के दौरान हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने घर के भीतर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया जिसकी रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मिलीं जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला उम्र 40 वर्ष शुक्रवार की रात अपने ही घर में शराब पार्टी किया था। जो शनिवार की सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने मकान में जाकर तो ओमप्रकाश अपने रूम में बेसुध पड़ा हुआ था।

जिसकी सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई है वहीं अंदाजा लगाया जा रहे है कि युवक द्वारा अत्याधिक शराब सेवन के दौरान उल्टी करने से तबियत बिगड़ी होगी।फिलहाल युवक की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगी। वहीं सरकंडा पुलिस आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार