बिलासपुर

संकट के समय भाजपाई न करें शिकायत, राज्य सरकार कर रही पूरी व्यवस्था….. चित्रकांत श्रीवास

डेस्क

मस्तूरी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत प्रवक्ता चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि ऐसे विपरीत समय में भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र से राज्य को फंड जारी करने का आग्रह के बजाय छत्तीसगढ़ सरकार पर नाटकीय रूप से शराब बंदी का विरोध कर रहे है 15 साल कमीशन खोरी भ्रष्टाचार में डूबे रहे भाजपा के नेता जिन के शासनकाल में 3000 करोड़ के सरप्लस फंड से 50000 करोड़ के कर्ज में प्रदेश को डुबाने का काम किया उनके द्वारा आज भूपेश सरकार की जन हितैषी कल्याणकारी योजनाओं पर राजनीति करने का कुंठित प्रयास हास्य पद है ! श्रीवास ने कहा कि भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ को शराब का गड़ बनाने वाले सरकारी छत के नीचे शराब परोसने वाले को आज अचानक छत्तीसगढ़ प्रेम जागृत हो गई, लग्जरी सोफे में बैठकर धरना देते वक्त जरा थोड़े सोचे होते जिनके पिछले 15 साल के राज में ऐसा कोई एक हफ्ता नहीं गुजरा हो जिसमें छत्तीसगढ़ के किसान कर्ज और अभाव के चलते खुदकुशी करने में मजबूर ना हुआ हो !

श्रीवास ने कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले 16 महीने में ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि छत्तीसगढ़ की खुशहाली और जन आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं किसानों को कर्ज के कुचक्र से मुक्त कराने 16000 करोड़ से अधिक 18 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ हुआ है पूरे देश में 2500 प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य दिए हैं और इस साल भी दे रहे हैं तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 2500 से बढ़ाकर ₹4000 प्रति मानक बोरा की गई है कांग्रेस द्वारा की गई घोषणा के 36 में से 24 जन हितैषी वादे पूरे किए गए हैं विगत 50 दिनों से आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से राज्य की आय कम हुई है लगातार राज्य सरकार केंद्र सरकार को पत्र प्रेषित कर रही है कि जीएसटी,मनरेगा,माइनिंग की अतिरिक्त लेव्ही का बकाया पैसा राज्य को दिया जाना चाहिए अतः भाजपाई नौटंकी छोड़ कर माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार को संसाधन व फंड मुहैया कराने की हिम्मत जुटाए ताकि ऐसे संकट के समय से हम निजात पा सके केवल लग्जरी कुर्सी और सोफे में बैठकर धरना देने से इस भयंकर महामारी के खिलाफ जंग जीता नहीं जा सकता।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार