बिलासपुर

निजी स्कूल संचालक दे प्रमाण पत्र, पालकों से नही वसूल रहे फीस…..शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आम समय मे निजी स्कूलों की फीस वृद्धि की शिकायत तो आम थी ही! पर अब विश्व आपदा की इस विपरीत परिस्थितियों में भी निजी स्कूलों द्वारा फीस को लेकर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तरीके से पालकों पर दबाव बनाने की शिकायत थमती नजर नही आ रही है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने कड़े निर्णय लेते हुए, बुधवार को एक आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। जिसमे निजी स्कूल प्रबंधन लॉक डाउन के बीच किसी भी तरह से पालकों से फीस नही लेने आदेशित किया है। राज्य सरकार के द्वारा जारी आदेश में जिले सहित प्रदेश के सभी नामी स्कूलों को लिखित (संदर्भित पत्र) के माध्यम से यह सुनिश्चित करना होगा, कि उन्होंने लॉक डाउन के बीच स्कूल में अध्ययन किसी भी बच्चो के अभिभावकों से पार्ट पेमेंट नही मांगी जा रही है।

पालकों की शिकायत को गंभीरता से लिया डीपीआई ने..

मालूम हो लॉक डाउन के बाद ही डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को फीस के लिए दबाव बनाने वाले स्कूलो पर पैनी नजर बनाने निर्देशित किया था। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कुछ मतलबी स्कूल प्रबंधन ने पालकों को फोन और मैसेज कर फीस जमा करने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत डीपीआई जिंतेंद्र शुक्ला तक पहुँची जिसके बाद उन्होंने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए आदेश जारी किया है।

स्कूलो को 24 घन्टे के भीतर देना होगा शपथपत्र..

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में यह तो स्पष्ट कर दिया गया है। कि प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को फीस वसूली के संबंध में शपथपत्र डीईओ को देना होगा। इसके अलावा डीपीआई द्वारा जारी उक्त आदेश का जवाब 24 घन्टे में देने के प्रदेश के सभी डीईओ को कहाँ गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के आला अफसर अभी से हरक़त में आ गए है, बताया जा रहा है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्कूलो पर कार्यवाही की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...