बिलासपुर

नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने पदभार किया ग्रहण…शिक्षा व्यवस्था की सतत मोनिटरिंग और पारदर्शिता रहेगी प्राथमिकता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्‍तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने हालही में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। इसके तहत बिलासपुर जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार बदल दिया गया है। इसी बीच बिलासपुर शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी टीका राम साहू को दे दी गई है। जिन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। आपको बता कि नव नियुक्त डीईओ टीका राम साहू विगत कई वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवा दे रहे है। बीईओ, के साथ साथ वह विभिन्न जगहों में जिला परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ रह चुके है। जहां से मिले अनुभव के साथ बिलासपुर जिले में शिक्षा को बेहतर बनाने प्रतिबद्धता के साथ पहुंचे है। हालाकि उनकी डीईओ के पद पर यह पहली पद स्थापना है। जिसे भी उन्होंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। इस दौरान सोमवार को नव नियुक्त डीईओ ने टीका राम साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शिक्षको के नियमित उपस्थिति के साथ ब्लॉक स्तर पर शिक्षा के स्तर को लेकर व्यापक मॉनिटरिंग करने की बात कही है इसके अलावा विगत वर्षों के परीक्षा परिणाम में सकारात्मक बदलाव लाने उन्होंने कहा कि जल्द ही इन मसलों पर भी विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों को विशेष तैयारी करने की बात कहते हुए शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली में उठ रहे सवालो के मद्देनजर पारदर्शी तरीके से जल्द ही उचित निर्णय लेने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...