रतनपुर

रतनपुर: साल का आखिरी दिन रहा दर्दनाक…ट्रेलर में लगी आग से केबिन में सोये 3 साल के मासूम की हुई जलकर मौत, हृदयविदारक घटना से छाया मातम,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 सांधी पारा में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यहां खड़े एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10 BJ 9291 के इंजन केबिन में अचानक आग लग जाने से इंजन सीट में सो रहे 3 वर्षीय मासूम बालक अनमोल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अनमोल यादव पिता संजय यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय यादव पेशे से ड्राइवर हैं और उक्त ट्रेलर को वार्ड क्रमांक 7 सांधी पारा में एक इलेक्ट्रिक सप्लाई खंभे के नीचे खड़ा किया गया था। घटना के समय अनमोल खेलते-खेलते ट्रेलर में चढ़ गया और वहीं इंजन के पास सो गया। इसी दौरान अचानक ट्रेलर के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।

आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, परंतु मासूम को बचाया नहीं जा सका। आग से झुलसने के कारण बालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, आशंका है कि पास में मौजूद विद्युत खंभे या वायरिंग के संपर्क में आने से इंजन में करंट फैल गया और आग लग गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है तथा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार