बिलासपुर

प्रशासन के सख्त निर्देशो की धज्जियां उड़ाने वाले धुमाल संचालक पर हुई कार्रवाई…. साउंड सिस्टम सहित पिकअप जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिना अनुमति के तेज आवाज में धुमाल बजाने के आरोप में तारबाहर पुलिस ने सनि मसीह के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई कि है मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तारबाहर मस्जिद के सामने डी. जे. को बहुत अधिक तीव्र ध्वनि से बजाया जा रहा है। जिसपर मौके पर तारबाहर पुलिस पहुंची।

जहा धुमाल के संचालक को तलब किया गया नोटिस के जरिये अनुमति पत्र की मांग की गयी संचालक के द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। जिसपर पुलिस ने धुमाल संचालक सनि मसीह के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 20 नग छोटा चोंगी, 08 नग साउंड बाक्स, 02नग एम्प्लीफायर, एक नग जनरेटर एवं पिकप वाहन क्रमांक सीजी 10 / एव्ही2277 को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

मालूम हो कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कोलाहल और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे, धुमाल जैसे भारी ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों से आम जनों को हो रही परेशानी को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा कारवाई के निर्देश दिए गए हैं।जिसको लेकर अब स्थानीय पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और शिकायत पर कार्यवाही करने मैदान में उतर गई है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, उनि संजीव ठाकुर, आर. संदीप शर्मा, मुरली एवं प्रफुल लाल का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,