कोटा

बेलहगना के जंगल में सजाई जा रही जुए की संगठित महफ़िल… पुलिस की छापेमारी में 8 आरोपी गिरफ्तार, कब्ज़े से 1 लाख 18 हजार नगद और गाड़िया जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने जंगल में संचालित संगठित जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत कुल 2 लाख 78 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में 31 दिसंबर की शाम बेलगहना पुलिस ने बगघरा जंगल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि घने जंगल के भीतर ताश के पत्तों से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा।

गिरफ्तार जुआरी:-

1-यश कमार गंधर्व पिता लखनलाल गंधर्व उम्र 42 वर्श निवासी कोनचरा चौकी बेलगहना
2-अंसार अंसारी पिता निसार अंसारी उम्र 25 वर्श निवासी पडरापथरा चौकी बेलगहना
3-अविनाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्श निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना .
4-अमित यादव पिता स्व श्यामलाल यादव उम्र 23 वर्श निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना
5-रितेश पटेल पिता कलितराम पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना
6- रंजित गिरी पिता सालिकराम गिरी उम्र 25 वर्श निवासी सेमरिया थाना कोटा
7- राजकमार रजक पिता सुमन सिंह रजक उम्र 35 वर्श निवासी टेंगनमाडा चौकी बेलगहना
8- दीपक बिनकर पिता मानिकलाल बिनकर उम्र 24 वर्श निवासी बेलगहना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टा, 7 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 78 हजार 700 रुपये आंकी गई है। मामले में चौकी बेलगहना अपराध क्रमांक 00/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में सामने आया कि ग्राम खोंगसरा निवासी अनवर उर्फ टीपू खान अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सीमावर्ती इलाकों में संगठित रूप से जुए का संचालन करता है।

रेड के दौरान अनवर उर्फ टीपू खान और प्रकाश केवट फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज ईश्वर नेताम, सुनील पटेल, लारंग साय करकट्टा और जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज