कोटा

शासकीय प्राथमिक शाला गंज कोटा में न्यू स्मार्ट क्लास व मुस्कान पुस्कालय का हुआ शुभारंभ, एवं पौधा रोपण का किया गया आयोजन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय तांडे,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी असगर खान,संकुल प्रभारी प्राचार्या श्रीमती आशा दत्ता के गरिमामयी उपस्थिति में दो न्यू स्मार्ट क्लास व मुस्कान पुस्तकालय का शुभारंभ किया।

साथ ही स्कूल प्रांगण में आये हुए अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, पालक समुदाय, शाला परिवार के सभी शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहें। स्कूल में शुरू हुए मुस्कान पुस्कालय के लिए संकुल समन्वयक अनिल नामदेव के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

व निःशुल्क टाई, बेल्ट का वितरण smc के अध्यक्ष दिलीप श्रीवास के द्वारा सहयोग किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए आशिर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि टीवी के माध्यम से बच्चे पढ़ाई करेंगे तो जल्दी सीखेंगे और साथ ही प्रभावशील होगा।

इस प्रकार का सुव्यवस्थित शाला व्यवस्था के लिए कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रधान पाठक राजकुमार कोरी का सराहना किये और शाला विकास में अपना हमेशा सहयोग प्रदान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान किये। कार्यक्रम में संकुल समन्यवक अनिक नामदेव, smc अध्यक्ष सतीश जोशी,

दिलीप श्रीवास व रामप्रताप साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहें,कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था प्रमुख राजकुमार कोरी के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर