बिलासपुर

पचपेड़ी: सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट.. एफआईआर के बाद भी धमकियां, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटचौरा में पंचायत बैठक के बाद सरपंच प्रतिनिधि के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी द्वारा लगातार धमकाने और मारपीट की आशंका जताए जाने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुरेश कुमार पटेल निवासी ग्राम भटचौरा ग्राम पंचायत भटचौरा के सरपंच प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत भटचौरा में पंचायत बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के समापन के बाद लगभग 2:45 बजे वे ग्राम के हाई स्कूल परिसर पहुंचे, जहां शौचालय के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही उपसरपंच रंजीत कुर्रे मौके पर पहुंचा और ग्राम सभा की बैठक को लेकर सवाल-जवाब करने लगा। जब सुरेश कुमार पटेल ने उसे बैठक समाप्त होने की जानकारी दी, तो आरोपी नाराज हो गया और अपशब्द कहने लगा। आरोप है कि रंजीत कुर्रे ने तुम कौन होते हो मेरी अनुपस्थिति में बैठक लेने वाले कहते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रार्थी द्वारा गाली-गलौच से मना करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सुरेश कुमार पटेल के नाक और सीने में चोट आई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रंजीत कुर्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी द्वारा लगातार गाली-गलौच, मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार पटेल ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई, न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार