बिलासपुर

तोरवा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर दंपति से लूट…दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तोरवा थाना अंतर्गत हेमू नगर रेलवे लाइन के पास अज्ञात दो युवकों ने दंपति से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रार्थी जितेन्द्र तांडी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र तांडी निवासी हेमू नगर रेड डायमंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 9 मई 2025 की रात लगभग 12 बजे वे अपनी पत्नी गुड्डी बाग के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे थे। जब वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि रायपुर जाने वाली ट्रेन विलंब से है, जिसके चलते दोनों पैदल होटल लौट रहे थे। रात्रि करीब 1:30 बजे जब वे रेलवे तोरवा ओवरब्रिज से पहले पहुंचे, तब दो अज्ञात युवक मिले जिन्होंने ऑटो की पेशकश की। मना करने के बावजूद दोनों युवक उनका पीछा करने लगे। जब दंपति सुनसान हेमू नगर रेलवे लाइन के बगल की सड़क से होते हुए हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी उनमें से एक ने चाकू निकाला और धमकी देते हुए जितेन्द्र की पत्नी से मोबाइल लूट लिया। लूटा गया मोबाइल वीवो कंपनी का था, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ...