बिलासपुर

पारिवारिक रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला…गंभीर रूप से घायल छोटा भाई हॉस्पिटल में भर्ती,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकड़ार में पारिवारिक बंटवारे की रंजिश को लेकर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्रार्थिया कविता जायसवाल की शिकायत पर उनके जेठ राजेन्द्र जायसवाल एवं उनके पुत्र रोहन जायसवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कविता जायसवाल ग्राम केकड़ार की निवासी हैं और गृहणी हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 01 जनवरी 2026 की शाम करीब 5.30 बजे वह अपने पति ऐश्वर्य जायसवाल और बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। उनके घर के ठीक बगल में जेठ राजेन्द्र जायसवाल का निवास है। करीब छह माह पूर्व पारिवारिक बंटवारे के बाद सभी भाई अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन बंटवारे से राजेन्द्र जायसवाल असंतुष्ट था और इसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
इसी रंजिश के चलते राजेन्द्र जायसवाल एवं उनके पुत्र रोहन जायसवाल ने प्रार्थिया के पति ऐश्वर्य जायसवाल के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट के दाहिने हिस्से पर हमला कर दिया। हमले में ऐश्वर्य जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के इलाज में व्यस्त रहने के कारण प्रार्थिया ने 02 जनवरी 2026 को थाना सकरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...