सरगुजा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके…सरगुजा संभाग में कांपी धरती, कुछ समय के लिए मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

सरगुजा – प्रदेश के कुछ जिलों में कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हालांकि रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता का आंकलन की जानकारी नहीं मिल सकी है। भूकंप का असर ज्यादा देर का नहीं रहा, ये भूकंप के झटके अंबिकापुर के अलावा सरगुजा, कोरिया में महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रामानुज नगर, बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।जानकारी के मुताबिक सरगुजा क्षेत्र में 6 से 8 सेकंड तक धरती हिलती रही। लोगों को जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ, भय का माहौल बन गया। डर की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल गए। वही कोरिया में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। भूकंप की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों में कुछ वक्त के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती वक्त में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही लोगों को ये मालूम हुआ, दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।बताया जा रहा है अंबिकापुर में करीब 10:28 पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। वही कोरिया में करीब 10:29 मिनट पर, हालांकि कहीं से भी कुछ भी जनहानि की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। वही रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का आंकलन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...