बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर के मोपका 220 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग…. ब्लास्ट से दहशत, 5 दमकल मौके पर, आधा शहर ब्लेक आउट

उदय सिंह

बिलासपुर– सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र के कुटीपारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे के कारण आधा शहर ब्लैकआउट की चपेट में आ गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...