बिलासपुर

बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का मामला, वीडियो वायरल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी बाइक की सीट पर लेटकर, कभी चलती बाइक पर खड़े होकर तो कभी दोनों हाथ हैंडल से हटाकर युवक सड़क पर करतब दिखाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने सिविल लाइन क्षेत्र के पाश इलाके से लेकर गोलबाजार तक कई किलोमीटर इसी अंदाज में बाइक दौड़ाई। खास बात यह है कि स्टंट किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर किया गया। वीडियो में युवक के गुजरने वाले रास्ते में शहर विधायक का बंगला क्षेत्र, कलेक्टर बंगला, केंद्रीय जेल और गोलबाजार जैसे इलाके भी शामिल बताए जा रहे हैं।

चलती बाइक पर इस तरह स्टंट करना न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करता है। बाइक का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी दूरी तक युवक बेखौफ होकर स्टंट करता रहा, लेकिन यातायात पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। बाइक के नंबर और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा सकती है। लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि सड़क को स्टंट का मैदान समझने वालों को स्पष्ट संदेश मिल सके। सड़क यातायात के लिए है, खतरनाक करतब दिखाने के लिए नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार