जशपुर

धान खरीदी में 6.55 करोड़ की अनियमितता…एफआईआर दर्ज होते ही एक आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की बड़ी अनियमितता सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव द्वारा 2 जनवरी 2026 को थाना तुमला में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा के धान खरीदी उपकेंद्र में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। रिकॉर्ड के मुताबिक केंद्र में कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई थी, जबकि मिलों एवं संग्रहण केंद्रों को मात्र 1,40,663.12 क्विंटल धान ही परिदान किया गया। इस प्रकार 20,586.88 क्विंटल धान की भारी कमी पाई गई। संयुक्त जांच दल द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में भी मौके पर धान उपलब्ध नहीं पाया गया। जांच में प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की कीमत 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपये आंकी गई, वहीं धान पैकिंग में प्रयुक्त 4,898 नग बारदाने की कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपये बताई गई। इस तरह कुल 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की शासकीय क्षति का अनुमान है।
पुलिस ने इस मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी भुनेश्वर यादव, समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू, फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र साय, सहायक फड़ प्रभारी अविनाश अवस्थी एवं उप सहायक फड़ प्रभारी चंद्र कुमार यादव के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विवेचना के दौरान फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव 39 वर्ष निवासी ग्राम झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार