बिलासपुर

आखिर सिविल लाइन थाने पहुंचकर अमित जोगी क्यों करने लगे अपनी ही गिरफ्तारी की वकालत

आलोक

सत्याग्रह news.in ने सुबह ही कहा था कि अब प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम की शुरुआत हो गई है और इसका नजारा दोपहर होते-होते सिविल लाइन थाने में नजर भी आ गया । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच गए और हाई पावर कमेटी द्वारा उनके पिता अजीत जोगी के सभी दस्तावेज खारिज होने का हवाला देते हुए अपने यानी अमित जोगी के भी आदिवासी होने के दस्तावेजों को फर्जी मानते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जैसा कि आपको पता है पिछले दिनों हाई पावर कमेटी द्वारा अजीत जोगी को आदिवासी मानने से इनकार करते हुए उनके सभी जाति प्रमाण पत्रों को खारिज कर दिया था और गुरुवार देर रात इसी मामले में जिला प्रशासन द्वारा सिविल लाइन थाने में भी उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो चुका है।

इसका विरोध जताने पहुंचे अमित जोगी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की पुलिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। अमित जोगी ने कहा कि अगर उनके पिता के दस्तावेज फर्जी है तो जाहिर है उनके भी दस्तावेज फर्जी हो जाते हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी करें और ऐसा करने पर शायद मुख्यमंत्री खुश होकर पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति कर दे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जाति का मामला लंबे वक्त से अदालतों के चक्कर काट रहा है और जाहिर है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी के फैसले से ही अजीत जोगी ठहरने वाले नहीं हैं। वे आगे भी इस मामले को अदालतों में ले जाएंगे और कार्यकर्ताओं के दम पर वे इसका इसी तरह से विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...