बिलासपुर

बिलासपुर : बेटे की तलाश में भटकता पिता… पुलिस कार्रवाई न होने से टूटा परिवार, गुमशुदा नही….हुआ है अपहरण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता पिछले चार महीनों से अपने लापता बेटे जो दिव्यांग है न सुन सकता है न बोल सकता है उसकी तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम उमरिया निवासी बहोरिक राजपूत का बेटा शिवप्रसाद राजपूत उम्र 27 वर्ष 14 सितंबर 2025 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार शिवप्रसाद उस दिन सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच ग्राम खटाई के एक युवक रूपेश के साथ निकला था, लेकिन इसके बाद वह कभी घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने तत्काल आसपास खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता बहोरिक राजपूत ने 15 सितंबर 2025 को बिल्हा थाना में पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी।

उनका कहना है कि आरोपी युवक को पुलिस ने कुछ समय के लिए थाने में रखा भी था, जिससे जानकारी मिली कि शिवप्रसाद को रूपेश द्वारा पुणे ले जाया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से शिवप्रसाद का कोई पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि थाना स्तर पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बेटे की गुमशुदगी ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। बूढ़े माता-पिता की आँखें हर दिन बेटे के लौट आने की राह देखती हैं, जबकि घर में मातम का माहौल है।

पिता का कहना है कि उन्होंने थाना प्रभारी, वरिष्ठ अधिकारियों और यहां तक कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आवेदन दिए, फोन पर भी संपर्क किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब पीड़ित पिता ने फिर से पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके बेटे को सकुशल बरामद किया जाए। यह मामला न सिर्फ एक परिवार के दर्द को उजागर करता है, बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या एक पिता को अपने बेटे की तलाश में यूं ही भटकते रहना पड़ेगा, या उसे इंसाफ मिलेगा..?

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार