बिलासपुर

मल्हार मंडल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी और महामंत्री अंकुर सिंह का भव्य स्वागत…. युवाओं में दिखा उत्साह

उदय सिंह

मल्हार – भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी एवं महामंत्री अंकुर सिंह का बुधवार को मल्हार मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के कार्यकर्ताओं से परिचय एवं संवाद के उद्देश्य से रखा गया था, जिसमें भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मल्हार बस स्टैंड के पास युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इसके पश्चात सैकड़ों बाइकों की रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली के समापन पर जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने मंदिर दर्शन किया तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि वे स्वयं को आज भी एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं और कार्यकर्ताओं से उनकी कोई दूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्ची निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के बल पर कोई भी कार्यकर्ता संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को यह भावना रखनी चाहिए कि वह स्वयं जिलाध्यक्ष है, तभी संगठन और युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। महामंत्री अंकुर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद साहू, महामंत्री राजकुमार वर्मा रोहित कश्यप,नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवर्त, उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे,पूर्व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कोशले , मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे , पार्षद कमलेश सिंह , पार्षद रमेश यादव , पार्षद रामफल कांत , पार्षद मिलु कैवर्त ,

पार्षद प्रतिनिधि रंजन साहू, पार्षद प्रतिनिधि मनराखन कैवर्त , प्रमोद थवाईत , धर्मेंद्र सिंह, धनेश्वर केवर्त,आकाश कैवर्त , राकेश सिंह,रोहित वर्मा, टिंकू चौबे, ननका पाण्डेय अजित पटेल , अजय कैवर्त, सूर्या घृतलहरे प्रशांत यादव, रामकमल साहू, प्रिंस रजक, रितेश साहू, दीपक वर्मा, प्रमोद धिवर, लोकनाथ निषाद, अन्य युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहें । वहीं कार्यक्रम उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,