बिलासपुर

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग… किसानों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने धान लेकर कलेक्ट्रेट में किया सांकेतिक प्रदर्शन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में आ रही परेशानियों को लेकर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। किसानों का कहना है कि जिले में धान खरीदी समितियों के माध्यम से की जा रही है, लेकिन खरीदी की सीमित क्षमता और प्रतिदिन तय लिमिट के कारण समय पर धान नहीं खरीदा जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि टोकन कटने के बाद भी कई समितियों में धान खरीदी नहीं हो पा रही है। किसान सुबह से शाम तक समिति परिसरों में अपने धान बेचने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन शाम को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि उस दिन की खरीदी की लिमिट पूरी हो चुकी है। अगले दिन फिर आने की बात कही जाती है, जिससे किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि परिवहन और मजदूरी का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी बताया कि उनके पास पहले से ही संसाधनों की कमी है। गांव से समिति तक धान लाने के बाद पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद धान नहीं बिक पाता, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। कई किसानों की फसल अब भी घरों और खलिहानों में पड़ी हुई है, जबकि खरीदी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी धान खरीदी समितियों की दैनिक खरीदी लिमिट बढ़ाई जाए और टोकन के आधार पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जाए, ताकि किसानों का धान तय समय में खरीदा जा सके।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर कलेक्ट्रेट का घेराव एवं आंदोलन करने पर विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...