रतनपुर

रतनपुर: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार…घर से कर रही थी बिक्री,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के थाना रतनपुर पुलिस ने नये वर्ष में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखते हुए एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम लखराम में दबिश देकर 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1050 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला कोचिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस को 7 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लखराम निवासी सुकृति वर्मा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर रेड की और शराब जप्त की। आरोपी महिला सुकृति वर्मा पति राधेश्याम वर्मा उम्र 48 वर्ष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,