बिलासपुर

बिलासपुर : स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल, एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के शासकीय विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिलासपुर इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए गुरुवार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों और मवेशियों के खुले प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।एनएसयूआई ने ज्ञापन में बताया कि 5 जनवरी 2026 को सकरी क्षेत्र स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक आवारा कुत्ते ने कक्षा आठवीं की छात्रा मोना यादव सहित चार बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन बच्चों को सिविल अस्पताल तथा एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संगठन का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी जिले के कई विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों पर जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के 1843 शासकीय विद्यालयों में से 495 विद्यालय आज भी बिना बाउंड्रीवॉल संचालित हो रहे हैं, जिससे आवारा पशुओं का स्कूल परिसरों में प्रवेश आम हो गया है। इससे बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। एनएसयूआई ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों और शासन के आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभी शासकीय विद्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रवेश पर तत्काल व स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए,

बिना बाउंड्रीवॉल वाले विद्यालयों के लिए विशेष बजट स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कराया जाए, संवेदनशील विद्यालयों में गेट, फेंसिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एनएसयूआई को लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,