बिलासपुर

बिलासपुर:- मधुबन अटल आवास में युवक के घर से मिले 14 लाख रुपये…मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन अटल आवास में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी रकम जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास निवासी विजेन्द्र बैस पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध रूप से अत्यधिक धनराशि खर्च कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली, तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संदेही विजेन्द्र बैस 38 वर्ष पिता महेश बैस, निवासी श्री कृष्णा गौशाला, मधुबन रोड स्थित अटल आवास के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को घर में रखी ₹ 14,00,000/- (चौदह लाख रुपये) नगद राशि मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

पुलिस ने संदेही से बरामद धनराशि के स्रोत के संबंध में दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वह कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका।प्राथमिक रूप से धनराशि के अवैध होने की आशंका के चलते पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत रकम को विधिवत जप्त कर लिया है। मामले में आगे जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम