बिलासपुर

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का हुआ आयोजन…अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के शिवालयों में हुआ जलाभिषेक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमनाथ महादेव मंदिर केवल एक ज्योतिर्लिंग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और भारतीय सभ्यता की अडिग आत्मा का प्रतीक है। बीते एक हजार वर्षों में इस पावन धाम पर अनेक बार आक्रमण हुए, लेकिन हर बार यह मंदिर और अधिक दृढ़ता, भव्यता और आत्मविश्वास के साथ खड़ा हुआ। यह स्पष्ट करता है कि सनातन संस्कृति को चुनौती दी जा सकती है, पर उसे पराजित नहीं किया जा सकता।सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देशभर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनः जागृत करने, आस्था को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक एवं राष्ट्रवादी अभियान है। इसी क्रम में बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने आज जेल रोड स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने ओंकार मंत्र का जाप करते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, आस्था और अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी सनातन संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया, वे इतिहास के गर्त में समा गए, लेकिन हमारी संस्कृति आज पहले से अधिक सशक्त होकर खड़ी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और राष्ट्र के प्रति आत्मगौरव की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्रों में स्थित शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, स्नेहलता शर्मा, चंदना गोस्वामी, महेश चंद्रिका पूरे, संजय यादव, नारायण गोस्वामी, जगदीश साहू, अमित तिवारी, नारायण तवरकर, रोशन सिंह, मोनू रजक, संजय गुप्ता, नीरज वर्मा, राहुल ताम्रकार, कविता वर्मा, रीना गोस्वामी, पूजा खत्री, सावित्री दुबे, अपराजिता सिंह, कुंतल, शरद यादव, दीपक सोनवानी, प्रहलाद दुसेजा, गोलू पिल्ले एवं करण पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम