सीपत

सीपत: तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, पीछे बैठा दूसरा गंभीर

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरकुमार मौवार, निवासी ग्राम उनी, जो खेती-किसानी का कार्य करता है, ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 10 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे उसे मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसके बड़े भाई राजकुमार मौवार का ग्राम खम्हरिया स्थित आईटीआई परिसर के सामने मेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पहुंचा। बताया गया कि राजकुमार मौवार अपने साथी रामकुमार मौवार के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एएन 0593 से खम्हरिया बाजार सामान खरीदने गए थे। वापस अपने गांव उनी लौटते समय आईटीआई परिसर के सामने मेन रोड पर ग्राम उनी की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1135 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार मौवार के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत नाजुक हो गई, जबकि पीछे बैठे रामकुमार मौवार को भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार मौवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामकुमार मौवार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना सीपत पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...