बिलासपुर

बिलासपुर : जीवित सास का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बहु पर जमीन हड़पने का आरोप…बुजुर्ग महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बहू और नातिन पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रंजना शर्मा एवं दृष्टिका तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रार्थी शैल शर्मा पति स्वर्गीय देवनारायण शर्मा, वर्तमान में नटराज स्वीट्स के पास मन्नू चौक टिकरापारा, बिलासपुर की निवासी हैं तथा मूल रूप से ग्राम नारायणपुर, पुलिस चौकी मारो, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी विधवा बहू रंजना शर्मा ने वर्ष 1993 में उनके जीवित रहते हुए धोखाधड़ीपूर्वक उनकी मृत्यु दिनांक 26 मार्च 1993 दर्शाते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया। शिकायत के अनुसार, उक्त कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर ग्राम सोनौरा, पटवारी हल्का सेजहटा, तहसील रघुराजनगर, जिला सतना (मध्यप्रदेश) स्थित जमीन का नामांतरण अपने तथा अपनी बेटी दृष्टिका तिवारी के नाम करवा लिया गया, जिससे अवैध रूप से धन लाभ अर्जित किया गया।पीड़िता ने बताया कि उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी बाद में लगी, जिसके बाद उन्होंने थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और अस्थमा व मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों का हवाला देते हुए मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों को दंडित करने तथा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान