बिलासपुर

शिक्षित युवा बना नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार…2 आरोपियों ने लगाया 21 लाख 87 हजार का चूना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेलवे में नौकरी के नाम पर 21 लाख 87 हजार 500 रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहा अपने आप को रेल्वे कर्मचारी बताकर युवक को दो महिलाओ ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत मंगला निवासी दीपक कुमार ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कई। जहाँ उसने बताया कि उनके परिचित के अनुपम सिंह का घर आना-जाना लगा था। वर्ष 2020 में बताया गया कि विद्या भूषण प्रसाद रेल्वे में नौकरी करता है और कई लोगों को रेल्वे में लगा दिया है। विद्या भूषण अपना आई कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस दिखाया है। मंगला महर्षि रोड में बातचीत हुई दोनों के बीच एक गहरा विश्वास हो गया। जिसके बाद रेलवे के कामर्शियल विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर झारखंड निवासी विद्या भूषण प्रसाद और अनुपम सिंह ने युवक को अपने झांसे में लेकर अलग अलग किस्तों में 21 लाख 87 हजार 500 रुपए ऐठ लिया। जिसे विद्या भूषण प्रसाद के खाते में प्रार्थी ने जमा किया था। इसके अलग अलग वजह बताकर प्रार्थी के नौकरी को टालने लगे। सालो उनके पीछे घूमने के बाद भी नौकरी और दिए हुए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण युवक ने नार्थ वेस्ट बंगाल के थाना बागड़ा में मामले कि शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,