रतनपुर

हाईवे पर दहशत की रात: पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट, CCTV में कैद बदमाशों की हर हरकत

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे–130 पर 11 और 12 जनवरी की दरम्यानी रात उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब जाली और बेलतरा के बीच ठाकुर रेस्टोरेंट के सामने स्थित बीबी पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात बदमाशों ने सशस्त्र लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना इतनी अचानक और फिल्मी अंदाज में हुई कि मौके पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश अपना काम कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सामान्य ग्राहकों की तरह व्यवहार किया। उन्होंने बाइक में करीब एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। जैसे ही कर्मचारी भुगतान लेने की प्रक्रिया में जुटा, तभी अचानक हालात बदल गए। तीन में से दो बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि तीसरे बदमाश ने कट्टा निकालकर कर्मचारी की ओर तान दिया।

कट्टे की नोक पर कर्मचारी की जान हलक में अटक गई और वह पूरी तरह असहाय हो गया। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए करीब 28 हजार रुपये की नकदी लूट ली और तेज रफ्तार में हाईवे की ओर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई, लेकिन इसका खौफ लंबे समय तक बना रहा। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोग सहमे नजर आए। इस सनसनीखेज लूट की सबसे अहम बात यह रही कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनके हाव-भाव साफ नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक रतनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार सर्चिंग कर रही थी। हालांकि, अपराध दर्ज किए जाने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद हाईवे से जुड़े व्यापारियों और राहगीरों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखी जा रही है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...