जांजगीर चाँपा

नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में तालाब में तैरते मिली लाश, पति ने कहा एक दिन पहले से थी लापता..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर– जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में नव विवाहिता कि तालाब में तैरती लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा का है। जहा मनीराम यादव और रेवती यादव का पूर्व में विवाह हुआ था। गुरुवार को रोज की तरह ही मनीराम यादव अपनी दर्जी कि दुकान में काम करने चला गया था। जहा से दोपहर वह घर पहुंचा। जहा उसकी पत्नी घर में नही थी। इसके बाद भी वह फिर दुकान चले गया। जहा से शाम को जब वह घर पहुंचा तो तब तक भी उसकी पत्नी घर नहीं पहुंची थी। जिसके बाद वह उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसे रेवती यादव का कुछ पता ही नही चला।

इधर शुक्रवार सुबह रेवती की घर के सामने ही तालाब में तैरती लाश मिली। जिससे पूरा गांव अचंभित रह गया। इधर इसकी सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने शव का पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्ट मॉडम के लिए भेज दिया है। इस बीच मृतिका के मायके वाले ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में