बिलासपुर

तोरवा:- मामूली विवाद में मारपीट और चाकूबाजी… स्कूटी सवार 5 हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मामूली विवाद के बाद बीच सड़क पर युवकों के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जहा स्कूटी सवार 5 युवकों ने चाकू और हॉकी स्टीक से हमला कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत रामकृष्ण नगर मोपका निवासी यशवंत भारती ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्च को वह अपने दोस्त ‍गितेश कांत, हेमंत कुमार के साथ बंगाली चौक तोरवा सोडा पीने गए थे। जहां से वह अपने घर रामकृष्ण नगर मोपका कि ओर जा रहे थे। उसी समय करीब रात 10.30 बजे जैसे ही गुम्बर पेट्रोल पंप के पास पहुचे थे, उसी समय तोरवा बस्ती तरफ से सफेद रंग की स्कुटी में सवार तीन अज्ञात युवक प्रार्थी के गाड़ी के सामने अचानक आ गए। इसी बीच दोनो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके कुछ देर बाद स्कूटी में सवार तीनो युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के पास पहुंचे। और उनपर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से हॉकी स्टीक और चाकूनुमा वस्तु से हमला कर दिया। उक्त मारपीट घटना से हेमंत कुमार के दाहिना साईड के सीने, कमर, गर्दन के पास चोट आई है। वही गितेश को पेट में भी गंभीर चोट आई है। जिन्हे प्रार्थी ने अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहा उनका सघन उपचार जारी है। इधर घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी धानमंडी की तरफ रवाना हो गए। मामले में प्रार्थी की शिकायत के तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में