जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा : 30 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार….शेयर मार्केट और रियल स्टेट में मुनाफ़े का लालच देकर लोगों को बनाता था शिकार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई वर्षों से लोगों को 15 प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर ठगी कर रहा था और बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित आसपास के जिलों के दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका था। मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी कामता थाना शिवरीनारायण ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार जून 2024 में उसकी मुलाकात प्रमोद कुमार वैष्णव से हुई, जिसने स्वयं को शेयर मार्केट और रियल स्टेट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने अपने नाम से इकरारनामा और एचडीएफसी बैंक का 10 लाख रुपये का चेक भी दिया। प्रार्थी ने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे गए 10 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और वह फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख रुपये और हीरा लाल कश्यप से 5 लाख रुपये सहित कई अन्य लोगों से इसी प्रकार धोखाधड़ी की थी। सभी को फर्जी चेक और इकरारनामा देकर गुमराह किया गया था।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी जवाहर नगर अकलतरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2022-23 से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों में करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी के कब्जे से वेगनआर कार CG-11-M-8955, एक अन्य कार CG-11-B-5814 और यामाहा मोटरसाइकिल CG-11-BL-3379 सहित लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस आरोपी की अन्य संपत्तियों, जमीन और मकान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,