मल्हार

मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर– थाना मस्तूरी अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गया, जिसमें आरोपी ने पिता-पुत्र पर धारदार कैची से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रार्थी रूपचंद केवट, निवासी मेला चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 4 मई 2026 की रात करीब 8 बजे वह काम से लौट रहा था, तभी मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि उसके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने हमला कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां रूपेश मेडिकल स्टोर के सामने बेहोश हालत में पड़ा था, जबकि पिता मनहरण के पीठ से खून बह रहा था।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नारियल खरीदने की बात को लेकर पहले गांपा बाई श्रीवास से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसका बेटा ज्ञान उर्फ लक्की मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसने चाकू नुमा कैची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे रूपेश के होंठ, भुजा, सीने व पेट तथा मनहरण के पीठ कमर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 118(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल प्रतिबंधक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक एफआईआर दर्ज की गई है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार