क्राईमरतनपुर

दहेज प्रताड़ना कानून बना महिलाओं का हथियार, घरेलू विवाद में भी जमकर हो रहा इस्तेमाल

सत्याग्रह डेस्क

विवाहित महिलाओं को दहेज के नाम पर सहने वाले वाली प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने दहेज प्रताड़ना अधिनियम बनाया गया था , लेकिन अधिकांश मामलों में इस कानून का जम कर दुरुपयोग हो रहा है। घरेलू विवाद और आपस की कहासुनी में भी ससुराल पक्ष को सबक सिखाने के लिए अक्सर महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग करती है। खास बात यह है इस दौरान पीड़ित पक्ष में भी कोई महिला ही होती है । ऐसा ही एक मामला रतनपुर क्षेत्र में आया है। रतनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल सीस की एक महिला ने अपने भाइयों के साथ थाने पहुंचकर अपने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया लेकिन पूछताछ में बात कुछ और ही निकल कर सामने आई ।

कविता डिकसेना का विवाह प्रेम नारायण डिकसेना के साथ हुआ था। 9 वर्ष पूर्व हुए विवाह से दोनों को 7 वर्ष का एक बेटा भी है। सविता ने आरोप लगाया कि उसका पति प्रेम नारायण, ससुर केशवलाल और सास जसोदा बाई दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करती है ।इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करते हुए रतनपुर पुलिस महिला के पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां पूछताछ में पता चला कि सविता के अलावा घर में एक और बहू भी है। दूसरी बहू दिन भर घर में काम करती है जबकि बड़ी बहू सविता कामकाज से जी चुराती है और अक्सर सोई रहती है । किसी बात पर दोनों बहू के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान सविता का पति प्रेम नारायण भी घर पहुंच गया और पत्नी के स्वभाव से नाराज होकर उसने उसे दो थप्पड़ मार दिए। जिसके बाद नाराज सविता घर से चली गई और फिर उसने रतनपुर थाने पहुंचकर दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला दर्ज करा दिया । कोर्ट में पेश किए जाने के बाद महिला के साथ ससुर को तो जमानत मिल गई मगर उसके पति को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। दहेज प्रताड़ना अधिनियम की वजह से कई परिवार टूटने की कगार पर है। अगर महिला की सास के दावे सही है तो फिर मामूली से घरेलू विवाद को दहेज प्रताड़ना का रंग दिए जाने से जहां महिला का पति जेल चला गया वहीं जाहिर तौर पर दोनों के संबंधों में भी खटास आ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...