बिलासपुररेलवे

हैदराबाद एवं रक्सौल के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन फिर से शुरू

डेस्क

हैदराबाद एवं रक्सौल के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु फिर हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस बनाकर इस गाडी परिचालन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस गाडी को धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के कारण रद््द की गई थी। यह गाडी हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय-सारिणी के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही थी। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन सेक्शन में इस गाडी का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।

इस गाडी का परिचालन हैदराबाद से दिनांक 04 जुलाई को एवं रक्सौल से दिनांक 07 जुलाई को हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हैदराबाद से प्रत्येक गुरूवार को दिनांक 04 जुलाई से रक्सौल के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी रक्सौल से प्रत्येक रविवार को दिनांक 07 जुलाई से हैदराबाद के लिए रवाना होगी।इस गाड़ी में 02-एसएलआर, 06- सामान्य कोच, 10-स्लीपर कोच, 04-एसी-3 कोच एवं 01-एसी-2 कोच होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...