कोटा

कोटा पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश और गोलीकांड के फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से एक कट्टा, जिंदा कारतूस और गाड़ी बरामद

रमेश राजपूत

कोटा – विगत 3 जनवरी को कोटा क्षेत्र के पुष्कर पेट्रोल पंप में गोलीकांड कर लूट की कोशिश हुई थी, घटना के बाद पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई थी, जिसमें 3 आरोपी एक स्प्लेंडर बाइक में सवार होकर पेट्रोल पंप पहुँचे थे जहाँ उन्होंने ने गोली चलाकर लूट की कोशिश की, लेकिन कट्टे में दूसरी गोली लोड नही होने पर तीनों भाग निकले थे, मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर कोमल पात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही जिले की पुलिस घटना के बाद एक्टिव होकर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी,

जिसके लिए एसएसपी ने 15 सदस्यों की विशेष टीम भी बनाई थी, जिनके द्वारा आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा था, इस बड़ी सफलता पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी जैसी जैकेट पहनकर पहुँचा था वैसी जैकेट पहनने वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने सरकण्डा अटल आवास मुरूम खदान में रहने वाले जो ऑटो चलाने का काम करता है उसे तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में शामिल अन्य 02 व्यक्ति शेख मुस्तफा एवं अब्दुल खान निवासी मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा बताया जिस पर अन्य दोनो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया

आरोपियों से बारीकी से पूछताछ किया गया जिन्होंने बताया कि घटना का आरोपी अब्दुल इरसान जो मूलतः घौलपुर राजस्थान का रहने वाला है जिसका रिस्तेदार शेख मुस्तफा के घर रिस्तेदारी में आने के दौरान देशी कट्टा के संबंध में बताने पर शेख मुस्तफा द्वारा उक्त देशी कट्टा को अब्दुल इरसान के साथ धौलपुर जाकर लाना और तीनों आरोपियों द्वारा मिलकर लूट की योजना बनाना बताया गया तथा कोटा की घटना के पूर्व दिनांक 27.12. 2022 को दो आरोपियों शेख इरसान एवं शेख मुस्तफा के द्वारा थाना कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह अंडरब्रिज के पास स्टेशन मास्टर के सिर में कट्टा अड़ाकर उसके मोटर सायकल स्पलेण्डर सीजी 10 एन.ए. 9783 एवं नगदी रकम, मोबाईल को लूट करना बताया

उसके बाद उसी लूट के मोटर सायकल को काले रंग से पेन्ट कर नंबर प्लेट को निकाल कर 3.01. 2023 को तीनों आरोपियों द्वारा लूटपाट करने के इरादे से कोटा क्षेत्र में जाना और रात्रि करीब 08:00 बजे कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में जाकर लूट के इरादे से गोली चलाना और कैशियर से नगदी रकम लूटने का प्रयास किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना में असफल होने से अन्य घटना कारित करने की योजना बना रहे थे, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 नग 315 बोर का देसी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग खाली खोखा,

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल काले रंग का पेंट, मोटर सायकल का नंबर प्लेट, डिक्की, मोबाईल, जैकेट, गमछा बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों से और भी पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...