बिलासपुर

बिलासपुर मर्डर :- 5 आरोपियों ने मिलकर 2 युवको पर किया जानलेवा हमला…1 युवक की मौत दूसरा गंभीर, सभी आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सरकण्डा थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्याकांड की घटना सामने आई है, जिसमें 5 आरोपियों ने मिलकर 2 युवको पर फावड़ा, डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल 1 युवक की मौत हो गई है

वही दूसरे युवक को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ रात करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था,

रास्ते मे खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत,गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे जहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी,रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया गया इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट किया गया मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा,बत्ता तथा अन्य से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया

जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मौत हो गई है एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है घटना में शामिल सभी आरोपी तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश सूत्रे, शिव शुत्रे,

साहिल शुत्रे, गोपी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके विरुद्ध थाना- सरकंडा मे धारा-147,148,149,307,302 IPC का अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...