रायगढ़

VIDEO:- ग्रामीण युवकों पर मधुमक्खी के झुंड ने किया अचानक हमला…प्रधान आरक्षक शिव पैकरा ने साहसिक निर्णय और सूझबूझ से घायलों का किया रेस्क्यू, एसएसपी ने किया पुरस्कृत,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मधुमक्खी के आतंक से उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम कमरगा के कबड्डी खेलने जा रहे युवकों पर अचानक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। जहा ग्राम कमरगा में अचानक मधुमक्खियों ने राह चलते युवकों पर हमला कर दिया। यह घटना इतना विभद्ष था। कि उक्त हमले को देख कर राह चलते राहगीर स्तब्ध हो गए। इधर मामले में थाना लैलूंगा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा जो ग्राम भ्रमण में थे। उन्हें सूचना मिली कि दोपहर को ग्राम कमरगा के 6–7 युवक कबड्डी खेलने जा रहे थे, इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हम ला कर दिया, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर पहुंचकर बड़ी प्लास्टिक शीट की व्यवस्था की, मशाल जलाकर युवकों पर घिरी मधुमक्खियों को दूर भगाया तथा ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मानव जीवन संकट में देखकर किए गए इस साहसिक एवं विवेकपूर्ण कार्य पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा जवान शिव पैंकरा की पीठ थपथपाई गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा के विवेकपूर्ण साहसिक कार्य पर पारितोषिक इनाम देकर सम्मानित किया एवं अन्य जवानों को भी इसी प्रकार सेवा भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी