बिलासपुर

आईएएस सौरभ कुमार ने बिलासपुर कलेक्टर का संभाला कार्यभार….मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं को गतिप्रदान करने के साथ ही आम जनों की समस्याओं का निराकरण रहेगी प्राथमिकता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राजधानी से स्थानांतरित होकर बिलासपुर पहुँचे आईएएस सौरभ कुमार ने सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर का पदभार संभाल लिया, जहाँ उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर चार्ज ग्रहण करते ही जिले के अधिकारियों कर्मचारियों से सौजन्य मुलाकात की फिर मीडिया से मुखातिब हुए, जहाँ उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओ सहित आम जनता की समस्याओं का निराकरण शामिल है, जिसे गंभीरता से पूरा किया जाएगा, वही उन्होंने कहा कि सप्ताह के एक दिवस जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा जहाँ जिले के फरियादी अपनी समस्या, शिकायत और मांग संबंधी सुनवाई की जाएगी, इसके साथ ही पूरे सप्ताह वह स्वयं अपने कार्यालय में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सुनवाई करेंगे।

पदभार लेते ही वे रतनपुर माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए पहुँचे, इसके पहले कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर कलेक्ट्रेट पहुँचे उन्होंने अतिरिक्त ज़िलाधीश जयश्री जैन को प्रभार सौंपा तथा रायपुर के लिए रवाना हो गए। तत्पश्चात 12 बजे आईएएस सौरभ कुमार रायपुर से सीधे बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुँचे और पदभार ग्रहण किया जहाँ सभी ने उनका स्वागत किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...